पी0आर0डी0 स्वयंसेवक आनलाइन डाटा फीडिंग कराने हेतु 31 मार्च तक अभिलेख उपलब्ध करायें

पी0आर0डी0 स्वयंसेवक आनलाइन डाटा फीडिंग कराने हेतु 31 मार्च तक अभिलेख उपलब्ध करायें
अक्षय मेल समाचार।
प्रतापगढ़। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी केशव कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि प्रान्तीय रक्षक दल के वैध रूप से प्रारम्भिक प्रशिक्षण प्राप्त किये पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों का डाटाफीडिंग हेतु अभिलेख उपलब्ध कराये जाने के लिये अन्तिम रूप से 31 मार्च 2023 तक समय निर्धारित किया गया है। उन्होने जनपद के आनलाइन डाटा फीडिंग से छुटे हुये समस्त पीआरडी स्वयंसेवको को सूचित किया है कि अपने प्रशिक्षण सम्बन्धित समस्त अभिलेख जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विभागीय पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि 31 मार्च 2023 तक अपने विकास खण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को उपलब्ध करा दें। निर्धारित तिथि तक यदि किसी पीआरडी स्वयंसेवक द्वारा समस्त वांछित सही अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उन्हें अब अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा  तथा उन्हें प्रान्तीय रक्षक दल से पृथक माना जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ