एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग में 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0, 800मी0, 1500 मी0, 3000 मी0,, लांग जम्प, शाटपुट, डिसकश तथा जैवलिन थ्रो इवेन्ट आयोजित किये जायेंगे। एथलेटिक्स के खिलाड़ी अपनी इन्ट्री इन्दिरा गांधी स्टेडियम, जौनपुर में कृष्ण कुमार यादव, पूर्व चौम्पियन एथलीट तथा हैण्डबाल में कुल 08 टीमों की इन्ट्री कन्हैया सिंह यादव, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ली जायेगी तथा दोनो खेलों की इन्ट्री 23 फरवरी 2023 को अपरान्ह 5.00 बजे तक ली जायेगी। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं अपना खाता सं0 के लिए पासबुक की छायाप्रतियां अवश्य लेकर आयेंगे क्योकि पुरस्कार की राशि सम्बन्धित खिलाड़ी के खाते में ही उपलब्ध कराया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ