​​​​​स्वास्थ्य मेला में मरीजों का हुआ उपचार, निशुल्क दी गयी दवाइयां

​​​​​स्वास्थ्य मेला में मरीजों का हुआ  उपचार, निशुल्क दी गयी दवाइयां



दैनिक अक्षय मेल

बाजार शुक्ल अमेठी। विकासखंड के अंतर्गत  ​​​​​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्थिन पर  मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 75 मरीज देखे गए ब्लड जांच 19 कोविड-8 एएनसी जांच । शुगर जांच 6 जांचें की गई बावजूद इसके टाइफाइड मलेरिया डेंगू शुगर की भी जांच की गई। स्वास्थ्य मेला में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिये पहुंचे। सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक इस स्वास्थ्य मेला में कुल 75 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ और उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी गई।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में चिकित्सक संजय शुक्ला के संरक्षक में आयोजित हुआ। उन्होंने मरीजों की रूचि के अनुसार उनका इलाज किया गया   यहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के पास मरीजों की भीड़ देखी गई।
लापरवाही के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
चिकित्सक संजय शुक्ला के अनुसार स्वास्थ्य मेला में आये मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार आदि से ही पीड़ित नजर आये। मौसम असामान्य हो रहा है। सर्दी का मौसम शुरुआत हो चुका है । ऐसे में लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक संजय शुक्ला फार्मासिस्ट ब्यास पांडे प्रयोगशाला सहायक इरफान अहमद एएनएम सुनीता तिवारी स्टाफ नर्स नीतू समेत चिकित्सक स्टॉफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ