बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू।

बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू। 
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र मुसाफिरखाना के सभागार में शुक्रवार को एफ.एल.एन.(बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खण्ड़ शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा की अध्यक्षता में प्रथम संस्था के शैक्षणिक सन्दर्भ दाताओ द्वारा शुरू हुआ। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर
माल्यार्पण कर शरू किया। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद ईश वन्दना  के साथ ही प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हुई। मण्डल पर्यवेक्षक दुर्गेश मिश्रा और सन्दर्भ दाताओ क्रमशः जय चन्द उदय राज विजय शंकर प्रवेश यादव ने विस्तृत तरीके से प्रशिक्षण दिया। उक्त मौके पर एआरपी राम सुन्दर राम नरेश यादव शिक्षक अनुप्रास गुप्ता सुनील कुमार सन्दीप कुमार प्रदीप यादव संतोष यादव हरि शंकर पूजा यादव प्रतिज्ञा यादव सृष्टि पाल विवेक राज मौर्य  फूलचंद विनीत यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ