एफ एल एन का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

एफ एल एन का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

 मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र मुसाफिरखाना के सभागार में शुक्रवार को एफ.एल.एन.(बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीपदान विवेक मिश्र और हरि प्रसाद यादव ने किया। 

माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद ईश वन्दना " सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु" के साथ ही प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हुई। सन्दर्भ दाताओ क्रमशः जय चन्द उदय राज विजय शंकर प्रवेश यादव ने विस्तृत तरीके से प्रशिक्षण दिया।
उक्त मौके पर एआरपी राम सुन्दर राम नरेश यादव शिक्षक विवेक मिश्रा हरि प्रसाद यादव सुमन वर्मा जितेन्द्र सिंह अल्कापंत गौरीशंकर मिश्र ऊषा गुप्ता कंचन गुप्ता देवेश सिंह प्रभात सिंह सुशील कुमार बृजेश कुमार यादव श्याम लाल चिंतामणि मोहित कुमार सतीश पटेल अंजली सिंह वर्षा रानी मनीष कुमार पाण्डेय कदीर ख़ुर्शीद वन्दना शुक्ला शिखा यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ