सीडीओ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न।
मुसाफिरखाना अमेठी।सीडीओ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की जन समस्याएं सुनी गई ।समाधान दिवस में आई 36 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 09 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गई।संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी ।समाधान दिवस में एसडीएम सविता यादव नायब तहसीलदार बलवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ