संकुल स्तरीय बैठक प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में सम्पन्न।

संकुल स्तरीय बैठक  प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में सम्पन्न।  



मुसाफिरखाना अमेठी।  प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर विकास खण्ड मुसाफिरखाना अमेठी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया।  बैठक में अमृत महोत्सव के अंतर्गत  हर घर तिरंगा का ज्यादा से ज्यादा तिरंगा झंडा लगाने का प्रयास,निपुण भारत लक्ष्य को जनांदोलन के रूप में प्रचारित व प्रसारित किए जाने,छात्र उपस्थित पर फोकस, स्कूल  में बच्चों का ठहराव , निपुण भारत बाल बाटिका  आदि पर मुख्य फोकश किया गया। बैठक को मुख्य रूप से ए आर पी अर्चना मौर्य ,उमेश कुमार विश्वकर्मा राजेन्द्र यादव , सलिक राम मौर्य आदि ने सम्बोधित किया।  इस मौके पर अनुप्रास गुप्ता कंचन मौर्या  सहित संकुल के समस्त स्कूलों के अध्यापक एव समस्त स्टाप मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ