प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा जन जागरण रेली निकाली गई ।
मुसाफिरखाना अमेठी। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में झण्डा फहराया गया। सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में ग्रामसभा के विभिन्न मजरों में हर घर तिरंगा के अंतर्गत रैली निकाली गई ।विद्यालय का समस्त स्टाफ रैली के संचालन में सक्रिय रहा। इस अवसर पर गली गली रैली को रोककर अभिभावकों को संबोधित करते हुए हरि प्रसाद यादव ने कहा हमारा कर्तव्य बनता है ,कि हम अपनी आजादी को बनाए रखें, तिरंगे का सम्मान करें, सभी भारतीय नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि अपने देश की आन बान शान को बनाए रखें जैसा कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे को झुकने नहीं दिया और
सम्मान के साथ भारत में तिरंगे की ध्वज पताका फहराई। ११ अगस्त से १७ अगस्त तक अमृत महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है , जिसमें हर घर में तिरंगा फहराने हेतु अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। अमृत महोत्सव पर निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई, जिसमें प्रत्येक कक्षा से बच्चों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में ए आर पी हिन्दी श्रीमती अर्चना मौर्य , अनुप्रास गुप्ता शिक्षामित्र सुमन प्रजापति सालिक राम मौर्य रसोइया कुसुमा आशा सिंह सरोज कुमारी राम कुमार सहित अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।बच्चों ने रैली में देश के प्रति समर्पण की भावना से विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ,ऊंचा रहे हमारा भारत माता की जय घोष करते हुए रैली को सफल बनाया । रैली के पश्चात बच्चों को खीर खिलाई गई। उक्त कार्यक्रम से बच्चे उत्साहित दिखे।

0 टिप्पणियाँ