दैनिक शिक्षण योजना की संरचना पर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।
मुसाफिरखाना/अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन
और प्रशिक्षक राम नरेश यादव राज कुमार यादव गयादीन राम सुंदर द्वारा बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल ,निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण द्वितीय दिवस का शुभारम्भ हुआ।
और प्रशिक्षक राम नरेश यादव राज कुमार यादव गयादीन राम सुंदर द्वारा बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल ,निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण द्वितीय दिवस का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया । प्रशिक्षण में दैनिक शिक्षण योजना की संरचना एवं मौखिक भाषा विकास , संबंधित लेखन तथा दैनिक सप्ताहि एवं मासिक कार्य योजना पर मुख्य फोकश रहा। प्रशिक्षण में चित्र कहानी कविता कहानी पोस्टर मौखिक कहानी सुनने एव अनुभव पर चर्चा तथा मौखिक शब्दावली विकास आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। लोगोग्राफी/ बिगबुक के माध्यम से पठन कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा की गयी।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से हरि प्रसाद यादव दिलीप कुमार संदीप यादव पूजा यादव अमित त्रिपाठी अवनीश यादव अनुरुद्ध तिवारी शिखा यादव देवेश सिंह दिनेश कुमार तिवारी गौरीशंकर मिश्र जितेन्द्र सिंह बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ