30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार 


मुसाफिरखाना अमेठी। मंगलवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के पूरे मंसूर मोड़ के पास से संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान 30 ग्राम स्मैक बरामद किया ।कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।
एसपी इला मारन  के निर्देश पर सक्रिय कोतवाली पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है।मंगलवार को स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के कुशल नेतृत्व में सक्रिय कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक पवन राठौर मय हमराही क्षेत्र में गश्त पर थे ।इसी बीच पुलिस टीम ने पूरे मंसूर मोड़ के पास से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद कर कोतवाली लेकर आयी।गिरफ्तार युवक की पहचान नोमान उल्ला उर्फ अच्छे पुत्र अताउल्ला निवासी ग्राम पिपरी थाना कुड़वार सुल्तानपुर के रूप में हुई।प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ