रैली के उपरांत जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के वीर सपूतों एवं शहीदों के देश के प्रति दिये गए कुर्बानियों से जन-जन की प्रेरणा के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि अपने अपने अभिभावकों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह आजादी अनगिनत लोगों के कुर्बानियों के उपरांत मिली है जिसे सहेज कर रखना हमारा परम कर्तव्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने साई सीलम तेजा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के तहत पूरे जनपद में विविध प्रकार के देशभक्ति एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं। अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाएं।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, पप्पू रघुवंशी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ