आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह", 11 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक "सांस्कृतिक कार्यक्रम" एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" तथा 14 अगस्त 2022 को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" मनाये जाने के निर्देश दिये गये है,

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह", 11 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक "सांस्कृतिक कार्यक्रम" एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" तथा 14 अगस्त 2022 को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" मनाये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन शासन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों को चिन्हित करते हुए कराया  जा रहा है जिसके क्रम में 12 अगस्त 2022 सायं 05 बजे डॉ० राममनोहर लोहिया पार्क पालिटेक्निक चौराहा में बिरहा गायक अशोक सोनकर के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
         13 अगस्त 2022 को  सायं 05 बजे से राजमहल में कथक नृत्य सुश्री सोनी चौरसिया द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 
        14 अगस्त 2022 पूर्वान्ह 11 बजे पूर्वान्चल विश्वविद्यालय में गायक आशीष पाठक के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

       15 अगस्त 2022 को पूर्वान्ह 10:30 बजे पूर्वान्चल विश्वविद्यालय (संगोष्ठी भवन) में विवेक सिंह के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ