
अमेठी। डीबीटी द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में ₹ 1200/= (प्रति छात्र/छात्रा) को एक स्वेटर, दो यूनीफॉर्म, एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजा, एक स्कूल बैग, कॉपी और पेंसिल के लिए हस्तांतरण कार्यक्रम में तिलोई बीआरसी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह "मुन्ना भैया" अध्यक्षता वीरेन्द्र तिवारी अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ जनपद अमेठी के साथ-साथ धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी, रमाकांत मौर्य जिलामहामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अमेठी, धीरेन्द्र सिंह बघेल, सुनील सिंह, अतुल श्रीवास्तव, कामता ओझा, राम सिंह यादव, शोभाशरण, माधवेंद्र सिंह, गोविंद त्रिपाठी, वीर सिंह, आनन्द सिंह, मानू जायसवाल, मोहम्मद अशरफ, राजू तिवारी, के साथ-साथ दर्जनों प्रधानगण और शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन खण्ड़ विकास अधिकारी तिलोई नरेन्द्र देव मिश्र जी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि-तिलोई मुन्ना भैया ने कहा कि शिक्षक साथियों को माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकास क्षेत्र को निपुण ब्लॉक बनाने का संकल्प लेना है। शिक्षकों की समस्याओं को हर स्तर से निपटाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी को जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ-साथ जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ एवं अन्य शिक्षक पदाधिकारियों ने मीठा खिलाकर शुभकामनायें दीं।
0 टिप्पणियाँ