बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत 1.91 करोड़ छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा रु. 1200 की धनराशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत 1.91 करोड़ छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा रु. 1200 की धनराशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
               इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर सिकरारा जौनपुर में टेलीविजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का डीबीटी पर उद्बोधन को विद्यालयों के शिक्षक और बच्चे द्वारा सुना गया।
               बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि प्रथम चरण मे 184170 अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि 1200 रु0 प्रति छात्र के आधार पर 256771 छात्र को रु. 308125200 भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि अभी नही भेजी गयी है जल्द ही द्वितीय चरण में भेजी जायेगी।
                                                 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ