नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार।
मुसाफिरखाना अमेठी। नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों ने स्वागत किया। जनपद रायबरेली से स्थानांतरित होकर अमेठी आये खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा ने सोमवार को दोपहर में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नोडल शिक्षक विवेक मिश्र सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव आशुतोष पाण्डेय राजेश चौधरी राजेन्द्र यादव अखिलेश प्रताप सिंह राशिद आनन्द मिश्रा अनुप्रास गुप्ता सहित दर्जनों अध्यापक और ब्लॉक संसाधन केंद्र के स्टाफ मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ