प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में नामांकन महा अभियान जारी।
मुसाफिरखाना अमेठी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक द्वारा ,स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे नामांकन महा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर विकास खण्ड मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के गुन्नौर में परिवारों के बच्चों को हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित 33 बच्चों का नामांकन किया गया। प्रधानाध्यापक बन्दना सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव अनुप्रास गुप्ता शिक्षा मित्र सालिक राम मौर्य सुमन प्रजापति एवं रसोइया कुसमा देवी ने गाँव मे डोर टू डोर पहुंचकर अभिभावकों को नामांकन हेतु प्रेरित किया। सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव ने अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने हेतु , शिक्षा का महत्व बताकर समझाया। शासन की नीतियों एवं विभाग से मिल रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से नामांकन कराने हेतु अपील किया, सभी अभिभावकों ने अपने पाल्यों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में कराने का आश्वासन दिया शनिवार को 33 बच्चों का नामांकन भी कराया।



0 टिप्पणियाँ