परीक्षाफल वितरण एवं विदाई समारोह सम्पन्न।

परीक्षाफल वितरण एवं विदाई समारोह सम्पन्न।


मुसाफिरखाना अमेठी।  विकास खण्ड मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय भागूपुर में  शुक्रवार को  परीक्षाफल वितरण  एवं विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । 


प्राथमिक विद्यालय भागूपुर के परीक्षाफल वितरण एवं विदाई  समारोह नोडल संकुल शिक्षक  विवेक मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह का संचालन उमेश कुमार विश्वकर्मा ने किया । श्री मिश्रा ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। अध्यापकों द्वारा बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और बच्चों को रिपोर्टकार्ड वितरित किया गया। उक्त मौके पर शिक्षक हरि प्रसाद यादव ,  रामराज यादव , अजय प्रताप , श्रीमती जगदेई  व वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ