मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक।
अक्षय प्रताप यादव।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप डा. अंकुर लाठर ने आज निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के माध्यम से जनपद वासियों को मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस लोगो को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस 24 जनवरी को क्लेक्ट्रेट परिसर से चलकर विधानसभा गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना व तिलोई में विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनपद में 27 फरवरी 2022 को मतदान करने हेतु जागरूक करेगी। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस भ्रमण के दौरान निर्वाचन विषय से सम्बन्धित क्विज, गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक इत्यादि कार्यक्रमो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेगी। मतदाता जागरूकता एक्स्प्रेस बस पर जनपद के शिक्षा विभाग, एन0एस0एस0 तथा भारत स्काउट एंड गाइड उ0प्र0 के उपस्थित वैलंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे, जो मतदाताओं को जागरूक करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान करें।
मुसाफिरखाना प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना अखिलानंद राय की अध्यक्षता में किया गया जिसमे काफ़ी भीड़ इकट्ठा हुई । उक्त मौके पर हरि प्रसाद यादव,प्रदीप तिवारी,महेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश प्रताप सिंह देवेश सिंह राजेंद्र यादव दिनेश तिवारी रविन्द्र सिंह रवींद्र यादव राम राज सुभाष चन्द्र वर्मा सुनील मो0 असगर हरि चरन राम नरेश राम सुन्दर आशुतोष पाण्डेय
दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ