मतदान कर लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनायें :- अखिलानंद राय।
अक्षय मेल ब्यूरो मुसाफिरखाना।
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुसाफिरखाना पहुंची ।मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया।
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस का स्वागत करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिला नन्द राय ने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार के गठन में हर एक वोट बहुमूल्य है। सभी लोग निर्भय होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मत देकर लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनायें। श्री अखिलानंद राय ने कहा कि आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाली मतदान प्रक्रिया में सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है इसमें निर्भीकता के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।गरिमा यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन निर्भय होकर सबसे पहले मतदान करें उसके बाद ही सारे काम काज को निपटाएं। काम करने के लिए पांच साल का समय है लेकिन मतदान पांच साल में एक बार ही करना है। इस मौके पर हरि प्रसाद यादव,प्रदीप तिवारी,महेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश प्रताप सिंह देवेश सिंह राजेंद्र यादव दिनेश तिवारी रविन्द्र सिंह रवींद्र यादव राम राज सुभाष चन्द्र वर्मा सुनील मो0 असगर हरि चरन राम नरेश यादव राम सुन्दर आशुतोष पाण्डेय दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ