*समाज कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें :आर के शर्मा*
के0 पी0 सविता
अक्षय मेल शाहगढ
- अमेठी। समाज कल्याण के लिए तमाम सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पात्र लोगों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। यह बातें जिला समाज कल्याण अधिकारी आर के शर्मा ने कहा है। उनके द्वारा जारी सूचनाओं के अनुसार कुछ प्रमुख जनकल्याणकारी समाज कल्याण से संबंधित योजनाएं इस प्रकार हैं। प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत टी बी के मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह देने की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीयन आवश्यक है। नकद पुरस्कार योजना के तहत एक साल सदस्यता पूरी करने पर हाई हाई स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर पास होने वाले छात्रों को 25000 रुपये 70 फीसदी से अधिक वालों को 15000 और 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। सड़क दुर्घटना सहायता योजना के तहत मृतक व्यक्ति के उत्तराधिकारियों को चार लाख रुपये दिया जाता है। निबंधित श्रमिकों को साठ साल के बाद एक हजार रुपये पेंशन दिये प्रतिमाह देने का नियम है। दाह संस्कार के लिए केवल बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण में लगे पंजीकृत श्रमिक कल्याण बोर्ड के श्रमिकों के दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये अनुदान दिया जाता है। 18 से 59 साल के मुखिया के मृत्यु पर उसके आश्रित को बीस हजार रुपये का अनुदान देय है। यह पारिवारिक लाभ योजना के तहत दिया जाता है। औजार क्रय अनुदान योजना के तहत निबंधित एवं प्रशिक्षण प्राप्त श्रमिकों को 15 हजार रुपये औजार क्रय हेतु अनुदान देने का नियम है। प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के तहत मुस्लिम समुदाय की बी ए पास लड़की की शादी के लिए 51000 रुपये दिए जाते हैं। तीन साल की सदस्यता पर भवन मरम्मत योजना में बीस हजार रुपये की सहायता सरकार देती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर पंजीयन कराई गयी महिला के प्रथम बच्चे के जन्म पर अच्छे पोषण के छः हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में फुटपाथ के दुकानदारों को दस हजार रुपये की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना में गरीब महिला व अन्य को और भी विशेष रूप से पात्र महिला को रोटी रोजी चलाने के लिए फ्री सिलाई मशीन दी जाती है। निबंधित श्रमिकों की एक साल की सदस्यता पर 3500 रुपये साइकिल हेतु अनुदान दिया जाता है। विवाह सहायता अनुदान के लिए निबंधित श्रमिकों की दो पुत्रियों की शादी के लिए 50-50 हजार रुपये दिये जाते हैं।इनके अतिरिक्त और भी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। पात्र लोगों को इन सबका लाभ उठाना चाहिए। पात्रता की शर्तों के लिये अलग से सम्पर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ