धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) समस्त एसडीएम, नोडल अधिकारी व क्रय एजेंसियों के साथ की बैठक। केंद्रों पर खरीद की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को ना हो कोई परेशानी.......डीएम। बिना बताए बैठक में अनुपस्थित रहने पर 16 नोडल अधिकारियों का 1 दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण के निर्देश।

धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) समस्त एसडीएम,  नोडल अधिकारी व क्रय एजेंसियों के साथ की बैठक।

केंद्रों पर खरीद की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश।

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को ना हो कोई परेशानी.......डीएम।

बिना बताए बैठक में अनुपस्थित रहने पर 16 नोडल अधिकारियों का 1 दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण के निर्देश।


 अक्षय प्रताप यादव।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी  ।जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में धान खरीद को लेकर समस्त अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एसडीएम, नोडल अधिकारियों व धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों में सत्यनारायण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी जामो, मनीष दुबे एडीओ कृषि मुसाफिरखाना, आलोक दुबे एडीओ सहकारिता शुकुल बाजार, जगन्नाथ एडीओ सहकारिता गौरीगंज, सुरेश मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी मुसाफिरखाना, अनीशा पटेल ग्राम विकास अधिकारी पिंडारा करनाई, सत्य प्रकाश यादव ग्राम विकास अधिकारी दादरा, राखी कश्यप ग्राम विकास अधिकारी जमुवारी, ओमप्रकाश ग्राम विकास अधिकारी रानीगंज, अखिलेश गौतम ग्राम विकास अधिकारी मंगौली, रामकृष्ण दुबे ग्राम विकास अधिकारी निगोहा, रितिका ग्राम विकास अधिकारी टेढई, वंदना वर्मा ग्राम विकास अधिकारी सातन पुरवा, निशा कुमारी ग्राम विकास अधिकारी उतेलवा, मोहन ग्राम विकास अधिकारी तकिया बाबा, रामकृष्ण दुबे ग्राम विकास अधिकारी मौजमगंज तथा राकेश खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर एक दिन का वेतन रोकने के साथ 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कृषकों के पंजीकरण की समीक्षा की गई जिस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक कुल  13036 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमें से 7735 कृषकों का ऑनलाइन सत्यापन कराया जा चुका है, शेष 5296 कृषकों का सत्यापन शीघ्र कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने एडीएम तथा समस्त एसडीएम को दिया, इसके साथ ही जनपद में कुल 69 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं जिसमें विपणन शाखा के 20, पीसीएफ के 27, यूपीएसएस के 07, यूपीपीसीयू के 08, मंडी समिति के 02, भारतीय खाद्य निगम के 02 तथा लक्ष्मी कार्प एफपीसी के 03 क्रय केंद्र हैं, जिनमें से 68 क्रय केंद्र संचालित हो चुके हैं विपणन शाखा के 01 क्रय केंद्रों को शीघ्र संचालित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद का कुल लक्ष्य 125900 मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक कुल 1111 किसानों से 5392.21 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। बैठक में जिलाधिकारी ने धान खरीद की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खरीद की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही समस्त ,नोडल अधिकारियों को धान क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने एवं केंद्रों पर आने वाली समस्याओं का तत्काल निवारण कराने को कहा, इसके साथ ही प्रत्येक क्रय केंद्र पर तिथिवार टोकन दिए जांए एवं कृषकों को बहाना बनाकर लौटाया न जाए, तथा क्रय किए गए धान का भुगतान तीव्रता से कराया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, एआर कोआपरेटिव सहित अन्य क्रय एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ