उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यामिता विकास केन्द्र, हर्ष प्रताप सिंह ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि काशी विश्वनाथ मन्दिर विस्तारीकरण/सौन्दर्यीकरण योजना के आम जन को समर्पित किये जाने के अवसर पर 15 दिसम्बर 2021 से 13 जनवरी 2021 तक वाराणसी के पण्डित दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ा लालपुर में व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपदो के ओ॰ डी॰ ओ॰ पी॰ के हस्तशिलिपयों/कारीगरों/उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादो की प्रदर्शनी एवं विक्री किये जाने है तथा मेले में निःशुल्क स्टाल आवटित किये जायेगें। प्रतिभागी हस्तशिल्पी/उद्यमी मेले में प्रतिभाग लेने वाले कारीगर/उद्यमियों के आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जौनपुर में प्राप्त किये जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ