सचिव, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/ नोडल अधिकारी जौनपुर द्वारा कार्यालय खंड विकास अधिकारी बक्शा का निरीक्षण किया गया

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग के द्वारा किये गए कार्य की समीक्षा करते हुए पूछा कि कितने साधन समितियां हैं तथा कितने बकायेदार हैं। उन्होंने बकायेदारों के वसूली के संबंध में समीक्षा करते हुए वसूली करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह को निर्देशित किया गया कि साधन समितियां की जांच एवं उनका सत्यापन कराएं और जो भी कमियां है उसे दूर कराया जाए। इसके साथ ही साधन समितियों को और उपयोगी बनाए जाने हेतु समितियों पर सी.एच.सी की स्थापना बी.सी. सखी के बैठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने दुग्ध समितियों कि समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक समितियों का गठन कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा और  उन्हें आजीविका से जोड़ा जाए ।

     नोडल अधिकारी के द्वारा क्षेत्र पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए 15 वे वित्त की पत्रावली ओं अवलोकन किया एवं उसमें एस ओ आर रिफरेंस नंबर अंकित करने एवं फाइल में नजरी, नक्शा लगाए जाने हेतु जे ई आर ई डी को निर्देश दिया।  नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी कार्य कराए जाएं उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ।
    तालाबों के जीर्णोद्धार की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि तालाब की खुदाई के समय सुनिश्चित कर लें कि बारिश का पानी तालाब में इक्कठा हो एवं तालाब को 04 से 5 मीटर गहरा बनाए जाने हेतु निर्देशित किया ताकि मछली पालन के के लिए तालाब उपयोगी सिद्ध हो।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ