आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक, जौनपुर/संयुक्त आबकारी आयुक्त, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं उप आबकारी आयुक्त, वाराणसी प्रभार, वाराणसी के निर्देशन में जनपद जौनपुर में चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में माह अगस्त 2021 मे जिला आबकारी अधिकारी, जौनपुर के नेतृत्व में जनपद जौनपुर में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों द्वारा किया गया। माह अगस्त 2021 में जनपद के संदिग्ध स्थलों सहित कुल 518 स्थानों पर छापेमारी की गयी जिसमें कुल 875 लीटर अवैध शराब बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 49 अभियोग पंजीकृत किया गया जिसके फलस्वरूप देशीशराब के उपभोग में 09.05 प्रतिशत तथा वीयर में 23.50 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। माह सितम्बर 21 में कुल 70 स्थानों पर छापेमारी की गयी जिसमें कुल 105 लीटर अवैध शराब बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 09 अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही ईट भठ्ठों एवं अवैध शराब के संवेदनशील स्थलों पर अवैध शराब कारोबार निर्माण/परिवहन/भण्डारण एवं बिक्री इत्यादि चुनौतियों से निपटने के प्रति सूचना सम्प्रेषण हेतु जागरूक करते हुए उन्हे सतर्क एवं सावधान रहने को कहां गया तथा अवैध/नकली एवं सस्ती मदिरा से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानि के साथ राजस्व की व्यापक क्षति के बारे में बताते हुए इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर उसे तत्काल आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को अविलम्ब सूचना उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। जनपद में अवैध शराब के कारोबार में पूर्व में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्व आबकारी अधिनियम के अतिरिक्त आई0पी0सी0 की धाराओं में कार्यवाही के उपरान्त बड़े माफियाओं के विरूद्व गैगेस्टर एक्ट में भी कार्यवाही की गयी जिसके उपरान्त संवंधित व्यक्तियों की अवैध शराब से अर्जित सम्पत्तियों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसकी कुर्की की गयी जिसके परिणामों स्वरूप कतिपय व्यक्तियों द्वारा इस कारोबार से दूरी बना ली गयी। 26 अगस्त 2021 से संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान जिसमें रात्रि में रोड़ चेकिंग/ढ़ाबा चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, को आगे अनवरत जारी रखा जायेगा।

0 टिप्पणियाँ