सचिव, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जौनपुर जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा कानून व्यवस्था एवं अभियोजन से संबंधित बैठक की गयी।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
                   बैठक में उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों का निरीक्षण अवश्य करें। नोडल अधिकारी द्वारा पूछा गया कि थानों पर खड़ी वाहनों के संबंध में क्या कार्यवाही की गई जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह द्वारा बताया गया कि 900 वाहन नीलाम किए गए हैं और माह सितंबर के अंत में चार थानों में खड़े 488 वाहनों को नीलाम करने की कार्यवाही की जा रही है। नोडल अधिकारी द्वारा सी.ओ. एवं एसडीएम को ई-कोर्ट एवं ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गैंगस्टर के तहत 2 करोड़ 84 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। नोडल अधिकारी द्वारा सरकारी सेवकों पर दर्ज मुकदमा एवं सरकारी सेवकों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों की समीक्षा की गई और जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा लंबित विवेचना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि इंटर एवं ग्रेजुएशन की लड़कियों आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि जनपद के बॉर्डर पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। नोडल अधिकारी के द्वारा एनबीडब्ल्यू तामिला की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 82,83 की कार्यवाही त्वरित रूप से की जाए। नोडल अधिकारी द्वारा कहा गया कि आर्म्स डीलर की दुकानों में प्रयोग किए गए कारतूस का विवरण बंदूकधारी दे रहे हैं कि नहीं, इसकी समीक्षा करते हुए सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने  प्रोबेशन  विभाग के तहत चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और पूछा कि जेजे एक्ट लागू करने में कोई समस्या तो नहीं है। महिलाओं के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अच्छे से क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी के द्वारा विद्युत थानों में लंबित मुकदमों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रमुख अपराधों में गिरफ्तारियां की जाए। कुर्की की प्रक्रिया चालू की जाए।
                  इस दौरान 25000 या उससे अधिक धनराशि के पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई है, इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी इकोनामिक ऑफेंडर्स को भी चिन्हित करें। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में पार्किंग व्यवस्था एवं  वेंडिंग जोन बनाए जाएं और गैरकानूनी पार्किंग पर कार्यवाही भी की जाए।  
               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी द्वय राजकुमार द्विवेदी रामप्रकाश, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं अभियोजन के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ