अक्षय मेल समाचार जौनपुर
कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में जनपद में नकली शराब बिक्री नही होनी चाहिए। नोडल अधिकारी द्वारा व्यापार कर, परिवहन, स्टांप, विद्युत नगरपालिका की समीक्षा करते हुए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश नोडल अधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वसूली कर लक्ष्य की पूर्ति करें।
जनपद के 72 गांव में चकबंदी प्रक्रिया भी चल रही है जिनमें से 26 गांव में स्टे लगा है,विवादित गांव की संख्या 16 है। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ऐसे गांव जिनमें स्टे लगा है वहां के लेखपाल को जनपद मुख्यालय अटैच किया जाए और जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, टीम लगाकर जल्द से जल्द चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए। नोडल अधिकारी के द्वारा विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गई जिसमें उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि जिन कृषकों के खाते में त्रुटि वस पैसा नहीं जा रहा है उसे भी ठीक कराने का कार्य किया जाए। नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तार से समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि कृषकों को ज्यादा से ज्यादा क्लेम दिलाने दिलाया जाए। पशुओं के टीकाकरण में प्रगति कम पाई गई जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जहां पर चिकित्सकों की कमी है रिटायर्ड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवा की उपलब्धता बनी रहे, आवश्यकता पड़ने पर लोकल स्तर पर भी खरीद लिया जाए।
इस दौरान एंबुलेंस सेवा 102, 108 की विस्तार से समीक्षा की। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी सेंटरों के कायाकल्प कराए जाने का भी कार्य किया जाए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक जब्ती करण करने का अभियान चलाया।

0 टिप्पणियाँ