प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अशोक यादव का हुआ भव्य स्वागत।। जाति आधारित गणना होगी तभी मिले गा पिछड़ों का हक--अशोक यादव।।

प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अशोक यादव का हुआ भव्य स्वागत।।    
 जाति आधारित गणना होगी तभी मिले गा पिछड़ों का हक--अशोक यादव।।    




                
   अक्षय मेल ब्यूरो  अमेठी ।अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव ने अपने प्रदेशव्यापी दौरे के द्वितीय चरण में शनिवार को मुसाफिरखाना कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करते हुए कमजोर लोगों की मदद करने का काम करे ।

शनिवार को लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुसाफिरखाना कस्बे में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव का जिलाध्यक्ष उदय राज यादव के नेतृत्व में फूलमालाओं से स्वागत किया ।मुंशीगंज रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन के माध्यम से विभिन्न जिलों से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की है ।इसके साथ ही संगठन के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी जाति व समुदाय के कमजोर तबके के लोगो की मदद के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है ।संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास जारी है ।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष उदय राज यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों व समाज के लोगो का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन लोगो की मदद के लिए हमेशा तत्पर है ।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंद्र सेन यादव मंडल उपाध्यक्ष विजय यादव गिरीश यादव एडवोकेट डॉ हीरा लाल यादव राम तीरथ यादव ,हरि प्रसाद यादव गुरु शरन यादव बृजेश यादव आशीष यादव देव राज यादव अक्षय प्रताप यादव हर्ष यादव धर्म राज यादव मनोज यादव रोहित यादव दिनेश यादव सुनील यादव शत्रोहन यादव उदयराज प्रदीप अभिमन्यु विनोद सूर्यभान     शिवा यादव राज कुमार यादव शिवराम यादव  जय राम यादव  स्वामीनाथ राम करन  विकास यादव संदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ