प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण द्वारा श्रीमती जय देवी के परिवार के लिए बनी नई आशा

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
            एक जीवंत कहानी श्रीमती जय देवी पत्नी स्वर्गीय मलिक राम, ग्राम पंचायत सहरमा विकासखंड बरसठी जनपद जौनपुर की है जिनका आवास आईडी यू0पी0 129429376 है। जिनका संबंध अत्यंत गरीब परिवार से है और पति के स्वर्गवास के बाद बच्चों का लालन-पालन कठिन था, किसी तरह भोजन की व्यवस्था हो जाती थी। आवास के बारे में कल्पना करना सोच से परे था, इनके पास मिट्टी का घर था जो बरसात के मौसम में खतरे का केंद्र था। इनको डर लगा रहता था कि जहरीले कीड़े-मकोड़े इनके  परिवार को हानि न पहुंचा दे, तभी इनको प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में पता चला, जिससे इनके परिवार जन में आशा की किरण जगी और इस योजना के अंतर्गत नामांकित होने के बाद इनको मकान बनाने हेतु धनराशि स्वीकृति कराई गई। जिसके माध्यम से उन्होंने पक्का मकान बनवाया।
           श्रीमती जय देवी और इनके परिवार जन का कहना है अब इस मकान में यह सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रही है। इनके द्वारा इनके सपने को साकार रूप देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ