ट्रक ने वृद्ध को रौंदा घटना स्थल पर दर्दनाक मौत
दैनिक अक्षय मेल सम्बाददाता
जामो अमेठी जायस जगदीशपुर मार्ग पर जनापुर गांव के पास साइकिल से जा रहे एक वृद्ध को ट्रक ने पीछे से बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना लगभग दिन में सुबह 9:00 बजे की है इब्राहिम उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद निवासी ग्राम पुरे शिव दत्त तिवारी मौजा गोरिया बाद साइकिल से मोहम्मदपुर जा रहा था कि जैनापुर के पास बने ब्रेकर पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक जिसका नंबर यूपी 33 ए टी 798६ है ने इब्राहिम को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना करने के बाद ड्राइवर ने ट्रक को भगाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर ट्रक को रोक लिया लोगों की माने तो इसी बीच ट्रक ड्राइवर को गोरिया वाद के ही लड्डन ढपाली ने अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल पर बिठाकर भगा ले गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया

0 टिप्पणियाँ