जन्मदिन पर तुगाना गांव में बच्चों ने किया पौधारोपण

जन्मदिन पर तुगाना गांव में बच्चों ने किया पौधारोपण

अक्षय मेल ब्यूरो बागपत। 
विपुल जैन


धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना की ओर से चलाई जा रही एक पेड़-एक जिंदगी और हरियाली पालो अभियान के तहत क्षेत्रवासी आगे रहे हैं। देश के कई भागों में लोग इस अभियान के तहत पौधारोपण कर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के साथ ही दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

रविवार को श्रवण मास की हरियाली अमावस्या को तुगाना निवासी अर्पिता पुत्री सुभाष चौहान ने अपना पांचवा  जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया। इस दौरान अर्पिता ने अपने साथी बच्चों को मोहल्ले में पौधरोपण कर उनके पौधों के  संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर सुरेंद्र चौहान तुगाना ने बताया कि उनके साथ मिलकर मोहल्ले के लोगों ने अब हर समारोह पर एक पौधा लगाने की प्रतिज्ञा ली है। मोहल्लेवासियों ने पहल करते हुए बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य समारोह पर मोहल्ले में एक पौधा जरूर लगाने की बात कही है, ताकि लोगों तक पर्यावरण जागरूकता का संदेश पहुंचे। इस मौके पर ज्योति, उज्जवल, दीपिका, वंशिका, किट्टू व अर्पित चौहान समेत कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ