उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश एम0 पी0 सिंह के कुशल निर्देशन में 11 सितम्बर 2021 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर के अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिवक्तागण से विचार विमर्श हेतु प्री-ट्रायल बैठक मनोज कुमार सिंह गौतम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर की अध्यक्षता एवं अशोक कुमार यादव, पंचम अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट जौनपुर/नामित अध्यक्ष लोक अदालत पीठ एम0ए0सी0टी0 की सह अध्यक्षता एवं श्रीमती शिवानी रावत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के संयोजन में आज 27 अगस्त 2021 को न्यायालय/कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर में समय दोपहर 2ः30 बजे आयोजित की गयी।
बैठक में विचार-विमर्श करते हुए पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण जौनपुर मनोज कुमार सिंह गौतम द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के अधिवक्ताओं को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित वादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने का आह्वान किया गया तथा कहा गया कि समझौता पत्र मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर वादों का निस्तारण कराया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अधिकरण से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। उनके द्वारा नियमानुसार पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया।
अशोक कुमार यादव, पंचम अपर जिला जज/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0ए0सी0टी0 के अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने की अपील की गयी।
इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित समस्त अधिवक्तागण से अपील की गयी कि सभी अधिवक्तागण कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अधिकाधिक वादों निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उपस्थित अधिवक्ता गण द्वारा अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर लोक अदालत हेतु गठित एम0ए0सी0टी0 पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ