अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आगामी दिसंबर तक विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुधारने के लिए 14 बिंदुओं के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाए। विद्यालय की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, दिव्यांग शौचालय, बालक बालिका शौचालय, विद्यालय के कमरों के फर्स पर टाइल्स लगाना, शुद्ध व सुरक्षित पेयजल, हैंडवाश जागरूकता, प्रत्येक कमरों की वायरिंग/बिजली मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कर दिया जाए।
इस बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त बी0डी0ओ0, समस्त एडीओ पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ