एम.डब्लू.ओ. ने मनाया 13वां स्थापना दिवस
अक्षय मेल 
मुसाफिरखाना/अमेठी। एम०डब्लू०ओ० ने मनाया स्थापना दिवस रविवार को महापद्ममनंद वेलफ़ेयर आर्गनाइज़ेशन (एम०डब्लू०ओ०) जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के निर्देश पर संगठन का 13 वां स्थापना दिवस श्रीकांत शर्मा जिला उपाध्यक्ष अमेठी व ब्लॉक कमेटी मुसाफिरखाना के तत्वावधान में मनाया गया! जिसमें ग्राम प्रधान राकेश शर्मा व अशोक कुमार शर्मा के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर व महापद्ममनंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया! उसके बाद एम०डब्लू०ओ० संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शर्मा व ब्लॉक कमेटी के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया! जिसमें संगठन द्वारा किये कार्यों को बताया गया! इस मौके पर एम०डब्लू०ओ० के ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, शिवकुमार शर्मा,दिनेश शर्मा, चंद्रेश शर्मा,  हनुमान शर्मा,संतराम शर्मा, जालपा शर्मा,  शिवपूजन शर्मा,  राममनोरथ शर्मा, शैलेश शर्मा, अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ