दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुलतानपुर- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बुधवार को गोद लिये गये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मायंग का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने महुआ का पौध रोपण भी किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी मायंग में बिज़ली कनेक्शन, पेयजल की व्यवस्था व शौचालय नहीं है वहीं आवास व बाउण्ड्रीवाल जर्जर स्थित में है।उन्होंने कहां जल्द ही जिलाधिकारी व सीडीओ से मुलाकात कर मायंग पीएचसी की व्यवस्था दुरूस्त कराई जायेंगी।पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने पीएचसी सरायगोकुल व धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने धनपतगंज सीएचसी इंचार्ज राजेश प्रजापति को मायंग, सरायगोकुल पीएचसी एवं सीएचसी धनपतगंज के लिए सैनिटाइजेशन मशीन उपलब्ध कराई।भाजपा प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, जमुना पांडे, अमरपाल सिंह, संतबख्श सिंह, विनोद चौहान, शोभनाथ पांडे आदि उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ