राज्य सड़क सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश व यातायात निदेशालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में दिनांक 22 -7- 2021 से 28-7-2021 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है । आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आज दिनांक 22.07.2021 को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर से जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसको जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि विधायिका मड़ियाहूं श्रीमती लीना तिवारी, विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक केराकत श्री दिनेश चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, जिलाधिकारी जौनपुर श्री मनीष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात श्री जितेंद्र दुबे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से इसका आयोजन किया गया, जिसमें यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, नागरिक पुलिस, होमगार्ड के जवान वह फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मिलित होकर बैनर पोस्टर व पंम्पलेट के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने हेतु पैदल व मोटर साईकिल से मार्च करते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। समापन में परिवहन विभाग के एआरटीओ एस.पी. सिंह व परिवहन प्रतिसार निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव व यातायात निरीक्षक जी.डी. शुक्ला द्वारा सभी को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई तथा रैली में भाग लेने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित दिया गया । साथ ही साथ पूरे सप्ताह प्रतिदिन यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले जैसे- बिना हेल्मेट,दो पहिया पर तीन सवारी,बिना सीटबेल्ट, मादक द्रव्य का सेवन करके व ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के प्रति विशेष अभियान चलाकर जागरूक करते हुए विधिक कार्यवाही करने हेतु भी बताया गया।
उक्त रैली को सफल बनाने में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ