श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के द्वाराअपराध अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल परिवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ श्री मुन्ना राम के नेतृत्व में थाना मडियाहूँ पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान चोरी की योजना बना कर चोरी करने जा रहे दो अभियुक्तो को कोल्ड स्टोरेज के पास कस्बा मडियाहूँ से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से चोरी करने में प्रयुक्त किये जाने वाले औजार बरामद किये गये हैं। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.अमित कुमार चौहान उर्फ वकील चौहान पुत्र फागूराम चौहान नि0 शिवपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2.गुड्डू शाह उर्फ मंजूर अहमद पुत्र पंचायीत भाट नि. ग्राम महेश भाट की दुकान ग्राम अहिरौली थाना मडियाहूँ, जौनपुर स्थायी पता तरफ काजी थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
*बरामद सम्पत्ति-*
1.गुड्डू शाह उर्फ मंजूर अहमद के पास से एक सफेद प्लास्टिक के थैले मे एक लोहे का राड व एक पेचकस व एक लोहे की नुकिली मुडी हुई प्लेट।
2.अमित कुमार के पैट के फेट में खुशा हुआ एक प्लास व दाहिने जेब में एक रिंच मिला।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त–*
मु0अ0सं0-161/2021 धारा-401 भा0द0वि0 थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 राकेश कुमार, थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2.का0 सुखनन्दन, का0 कालिका यादव, थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

0 टिप्पणियाँ