सरायख्वाजा पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को 80 पौवा कुल 31 लीटर अवैध शराब, 452 नकली देशी शराब की ढक्कन, 370 नकली क्यू0आर0कोड स्टीकर, व एक मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता मय हमराह व आबकारी निरीक्षक श्री श्याम कुमार गुप्ता क्षेत्र प्रथम सदर जौनपुर मय फोर्स के कुत्तुपुर में मौजूद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम जमुनीपुर में तीन व्यक्ति के पास से एक बोरी में दो गैलन अवैध अपमिश्रित देशी शराब कुल 31 लीटर (80 शीशी पौवा) व कुल 452 नकली देशी शराब की ढक्कन व 370 नकली क्यू0आर0कोड स्टीकर, मोटर साइकिल बजाज सी0टी0 100 बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा जौनपुर पर मु0अ0सं0-217/21 धारा-60/63/72 आबकारी अधि0 व 272/420/467/468/469/471 भादवि पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय भेजा रहा है। 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.मो0 शमशाद पुत्र मो0 इशहार निवासी हौजपुरा थाना बेलसर जनपद बैशाली बिहार। 
2.राजेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र रामदयाल जायसवाल निवासी दोडी बाजार थाना रौनाई जनपद फैजाबाद। 
3.आकाश जायसवाल पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी दौडी बाजार थाना रौनाई जनपद फैजाबाद। 
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-217/21 धारा-60/63/72 आबकारी अधि0 व 272/420/467/468/469/471 भादवि सरायख्वाजा जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1.दो गैलन अवैध अपमिश्रित देशी शराब व 80 पौवा कुल 31 लीटर।
2.452 नकली देशी शराब की ढक्कन। 
3.370 नकली क्यू0आर0कोड स्टीकर ।
4.एक मोटर साइकिल बजाज सी0टी0 100।  
*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी पूर्वाचल थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2.आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता क्षेत्र प्रथम सदर जौनपुर 
3.हे0का0 रामसुन्दर मौर्या, हे0का0 दिलीप सिंह, का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सरायख्वाजा जौनपुर। 
4.हे0का0 शुजाउद्दीन,का0 लक्ष्मीशंकर मिश्रा,का0 महेन्द्र सिंह पाल आबकारी टीम सदर जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ