बक्शा पुलिस ने 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
श्रीमान  पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 राकेश कुमार राय  मय हमराह के द्वारा सड़क पुलिया चितौड़ी बहद ग्राम चितौड़ी से अभियुक्त मो0 शरीफ पुत्र मु0 हमीद निवासी ग्राम नौपेड़वा थाना बक्शा जनपद जौनपुर को 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मो0 शरीफ पुत्र मो0 हमीद निवासी ग्राम नौपेड़वा थाना बक्शा जनपद जौनपुर।  
*पंजीकृत अभियोग-*
 मु0अ0सं0 243/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट  थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1-उ0नि0 राकेश कुमार राय थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2- का0 उत्तम कुमार थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
3- का0 रामबाबू थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ