जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्या ने अवगत कराया है कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित राज्य सरकार पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत् अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाता है कि छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन पूर्वदशम् (09-10) छात्र/छात्राओं के आवेदन की तिथि 20 जुलाई से 12 अक्टूबर 2021 तक तथा दशमोत्तर (11-12 एवं अन्य कक्षाओं) के छात्र/छात्राओं की आवेदन तिथि 20 जुलाई से 21 अक्टूबर 2021 तक है। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 से छात्र/छात्राओं के आधार नम्बर आनलाइन वेरीफिकेशन के पश्चात ही आवेदन पत्र सब्मिट हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्र द्वारा भरे गये आधार नम्बर, छात्र का नाम, पिता/पति का नाम व लिंग तथा जन्म तिथि का मिलान ‘‘भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण’’ ( UIDAI ) से किया जायेगा तथा उक्त डेटा मिलान की स्थिति में ही छात्र का आवेदन पत्र छात्र स्तर से अग्रसारित होगा। समस्त छात्र/छात्राओं का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में सामान्य बचत खाता होना अनिवार्य/अनुमन्य है। आधार नम्बर से लिंक/सीडेड बैंक खाते में ही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अंतरित होगी।

0 टिप्पणियाँ