जिलाधिकारी ने ब्लॉक के एम.ओ.आई.सी. को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सभी कार्यों की डाटा फीडिंग शीघ्र करा लें और डिस्ट्रिक्ट एंड ब्लॉक इंडिकेटर के 14 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि स्टेट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्योंमुखी कार्य करें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी कार्य किया जा रहा है उसकी रिपोर्टिंग अवश्य करें। जिलाधिकारी ने जलालपुर ब्लॉक द्वारा कार्यों की बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी ब्लॉकों के एम.ओ.आई.सी. से कहा कि जलालपुर ब्लॉक के बेहतर प्रदर्शन का अनुसरण करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है अतः रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आने वाली प्रवासियों की आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराएं। कोरोना टेस्ट और सैंपल की फीडिंग शीघ्र करा लें। उन्होंने कहा कि गांव में निगरानी समिति को सक्रिय करें। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जनपद तैयार है। जनपद के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और कोरोना को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राकेश सिंह, डॉ आर के सिंह, नोडल आयुष्मान कार्यक्रम, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के सदस्य और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ