उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद में संचालित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती शशि मौर्या 07 जुलाई 2021 को महिलाआंे की चिकित्सकीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिये जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भावती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद में संचालित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ