जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह-जुलाई 2021 के प्रथम चक्र के नियमित योजना के खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत 05 जुलाई 2021 से 15 जुलाई 2021 तक निर्धारित की गयी थी। कतिपय जनपदों में विभिन्न कारणों से लाभार्थियों में खाद्यान्न वितरण किया जाना अवशेष है। उपरोक्त के क्रम में आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा माह-जुलाई, 2021 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत होने वाले नियमित वितरण की तिथि बढ़ाकर 17 जुलाई 2021 की गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 17 जुलाई 2021 तक समस्त लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पूर्व में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराते हुए नियमानुसार शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये। मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि पूर्व निर्धारित 15 जुलाई 2021 ही रहेगी।

0 टिप्पणियाँ