108,102 एंबुलेंस कर्मचारियों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन




108,102 एंबुलेंस कर्मचारियों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन 


महफूज खान
अक्षय मेल बहराइच

बलरामपुर,जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 एवं ए एल एस  के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हन पर बलरामपुर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और पदाधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर कंपनी सेवा प्रदाता जीवीके ई एम आर आई कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की,  समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगों को एंबुलेंस कर्मचारी जोरदार तरीके से उठाया, ठेका प्रथा को बंद कर एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं 108 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के एनएचएम में शामिल करने की गुहार लगाई गई।
जीवनदायिनी 108 102 और एलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों को आवाज बुलंद की है, ठेका प्रथा से एंबुलेंस कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है ठेका प्रथा को बंद करने के एएलएस कर्मचारियों के समायोजन और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग उठाई, इस कोरोना काल में शहीद हुए एंबुलेंस कर्मचारियों को 5000000 रुपए बीमा राशि के रूप में दिए जाने की मांग उठाई, बताया गया कि मांगों को लेकर 23 से 25 जुलाई तक आंदोलन किया जाएगा अगर हमारी मांगों को नहीं मांगा गया 26 जुलाई से सभी एंबुलेंस अनिश्चितकालीन के लिए खड़ी कर दी जाएगी, इस मौके पर राम शंकर सिंह, सूरज पाण्डेय, राजकुमार जायसवाल, प्रिंस सिंह, बुधराम वर्मा, रमेश मिश्रा, अनुज कुमार, अभय वर्मा, राजेंद्र तिवारी, अमरनाथ यादव, अमरदीप उपाध्याय, राजेश पांडेय,विजय पाठक, राम सावरे पटेल, राम कुमार त्रिपाठी लक्ष्मी, उर्मिला, अंकिता सिंह तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ