जनपद जौनपुर के चुनाव सेल प्रभारी समेत विभिन्न थानों में नियुक्त रहे कुल 09 अधिकारी/कर्मचारीगण दिनांक 30.06.2021 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारीगण को उनके 60 वर्ष की सकुशल सेवा पूर्ण कर विभाग से विदा होने के फलस्वरूप पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाइन्स में उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अग्रिम जीवन के लिये शुभकामनायें दी गयी तथा उनकों अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ की पुस्तकें व छाता भेंट स्वरूप प्रदान कर फूल, माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी।
*सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्न है-*
1. निरीक्षक श्री धनीराम वर्मा, प्रभारी चुनाव सेल जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री चन्द्रिका प्रसाद शर्मा, थाना रामपुर जौनपुर।
3. उ0नि0 श्री दिनेश सिंह, थाना खुटहन जौनपुर।
4. उ0नि0 श्री रमाकान्त , थाना खेतासराय जौनपुर।
5. उ0नि0 श्री मदन राम, क्षेत्राधिकारी बदलापुर कार्यालय जौनपुर।
6. मु0आ0 चालक कृष्णानन्द मिश्र, परिक्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी।
7. आरक्षी राम भवन यादव, थाना जलालपुर जौनपुर।
8. आरक्षी लालजी सिंह, थाना खुटहन, जौनपुर।
9. कुक जियालाल, पुलिस लाइन्स जौनपुर।

0 टिप्पणियाँ