अमेठी दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण मार डालने का आरोप





रिपोर्ट_मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी


तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल मोइद निवासी गढी अलादात मजरे सातनपुरवा ने थाना शिवरतनगंज में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मेरी पुत्री नाफिया बानो का विवाह इनतिसार उर्फ आबिद पुत्र अफजाल निवासी गढी मोहकम के साथ 16/04/2019को हुआ था ।तब से गृहस्थी सामान्य रूप से चल रहा थी और पिछले कुछ दिनों से परिजनों द्वारा आए दिन दहेज की मांग की जा रही है तथा दो लाख रुपये नकद व बाइक की मांग की है जिसको लेकर परिजनों द्वारा आए दिन मेरी पुत्री के साथ गाली गलौज व मारपीट की जाती है तथा प्रताड़ित किया जाता है ।इस बाबत मेरी पुत्री द्वारा मुझे जानकारी होने पर समझा बुझा कर शांत कराया वहीं उसके परिजनों से बातचीत की गयी जहाँ उन्होंने नकदी व बाइक देने के लिए कहा तो हमने असमर्थता जताई ।जिसके चलते आए दिन मेरी पुत्री को मारपीट कर परेशान किया जा रहा था जहाँ लोगों के द्वारा मुझे 24 को दोपहर के समय यह पता चला कि मेरी पुत्री की मौत हो गई है तत्पश्चात मैं वहां पहुंचा तो देखा कि मेरी पुत्री पंखे के हुक में रस्सी के सहारे मृतक लटक रही है जिसके सम्बन्ध में थाना शिवरतनगंज को प्रार्थी ने सूचना दी तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गौरीगंज भेज दिया ।वहीं प्रार्थी ने विपक्षियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण मार डालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ