खेत में पानी ले जाने के विवाद में कुल्हाड़ी से काट दिया पैर





 रिपोर्ट_मनोज यादव

अक्षय मेल अमेठी



खेत में पानी ले जाने के विवाद में कुल्हाड़ी से काट दिया पैर



 बाजार शुकुल क्षेत्र के लालगंज में खेत से पानी ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डण्डे व धारदर हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति का पैर कट गया। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी मो. हनीफ के खेत से नूरमोहम्मद पानी ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर हनीफ व नूरमोहम्मद के बीच खेत में कहासुनी हो गयी। जिसके बाद नूरमोहम्मद वापस घर चले गए। जैसे ही मो. हनीफ खेत से वापस घर पहुंचे तभी लामबंद होकर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हनीफ को बचाने पहुंची बहू अलीजा, तैसीबा, पुत्र अहमद व पत्नी जमीरूल को भी लाठी डण्डो से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं मो. हनीफ का कुल्हाडी से पैर काट डाला। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां मो. हनीफ, तैसीबा व जमीरूल की हालात गम्भीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि फिरोज की तहरीर पर नूरमोहम्मद सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ