जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 850 मजदूर कार्य करते पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य कराया जाए। उन्होंने मजदूरों का टीकाकरण कराये हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देशित किया।
                   इस अवसर पर आर.ई आरके सिंह, जेई राजेश कुमार, टाटा कंपनी के आर.सी.एम आर के सिंह, बालाजी कंपनी के जी.एम वेद प्रकाश शर्मा, अग्नि कंपनी के एमडी आईसी अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ