रिपोर्ट:- मनोज यादव
अमेठी । सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा दिनांक 09-06-2021 को ऑनलाइन पोर्टल www.upssb.in का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल पर धोबी, दर्जी, माली, मोची, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाले, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/लाइट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटरसाइकिल/साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के श्रमिक अपने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड विवरण के साथ निकटतम जन सुविधा केंद्र या श्रम विभाग कार्यालय अमेठी में संपर्क कर अपना पंजीयन कराकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों हेतु मा0 मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत ₹200000 की सहायता तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 500000 तक प्रतिवर्ष नि:शुल्क चिकित्सा सहायता योजना प्रचलित है। इस हेतु सभी असंगठित कामगार www.upssb.in पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। पंजीयन में किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला श्रम कार्यालय ब्लॉक परिसर, गौरीगंज में संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ