रिपोर्ट/मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी
एटीएम कार्ड बदलकर व चोरी कर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
खबर अमेठी से है जहां एसओजी व थाना कोतवाली अमेठी पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में बैंको के एटीएम कार्ड बदलकर व चोरी ठगी करने वाले वाले गिरोह के सरगना सहित दो अभियुक्तों को आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जामा तलाशी में विभिन्न बैंकों के छह एटीएम कार्ड, एक अदद स्वैप मशीन, 3 मोबाइल फोन व 7320 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी अमेठी दिनेश सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर थाना कोतवाली अमेठी श्याम सुंदर व एसओजी प्रभारी विनोद यादव की संयुक्त टीम ने अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 72 आर 3866 के साथ दो अभियुक्त योगेंद्र कुमार पुत्र हीरालाल निवासी कादीपुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ वह दूसरे संदीप तिवारी पुत्र राधे कृष्ण तिवारी निवासी किठावर बाजार थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ को आरआर पीजी कॉलेज के सामने स्थित यूको बैंक एटीएम के पास से गिरफ्तार किया
बरामद रूपयों व कार्ड के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग कस्बा अमेठी में विभिन्न बैंको में एटीएम बदलकर अथवा चोरी कर रूपये निकाले थे व टावर लगाने के नाम पर आनलाइन ट्रांजेक्शन कराये थे, बरामद रूपये उसी से संबन्धित हैं। अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो इसी गाड़ी से आसपास के जनपदों में एटीएम के पास कम पढ़े लिखे व सीधे सादे लोगो से एटीएम बूथ में घुसकर उनके पिन कोड को देखकर याद कर लेते हैं और कुछ एटीएम कार्ड को बदल लेते हैं तथा कुछ के कार्ड चुरा लेते है, बाद में अलग अलग स्थानो से पैसा निकाल लेते हैं । इसके अलावा अलग अलग सिमकार्ड का प्रयोग कर लोगों से टावर लगाने के नाम पर व अन्य लालच देकर आनलाइन ट्रांजेक्शन कर लेते हैं। अभियुक्त संदीप तिवारी के विरुद्ध अमेठी कोतवाली में पहले से भी दो मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

0 टिप्पणियाँ