जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक की गई।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
               बैठक में चर्चा की गयी कि संचारी रोग अभियान का 01 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 10.00 बजे राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों से कार्यक्रम के संबंध में की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई और निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण  कर ले। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सफाई कर्मियों को ओरियंटेशन प्रोग्राम पूरा करा ले और आंगनबाड़ी/आशा  कार्यकत्री  ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम करें, जिससे लोगों को जल-जमाव के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी  प्राप्त हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि आशा, आंगनबाड़ी संयुक्त रूप से घर-घर जाकर खांसी, जुकाम, बुखार के बारे में पता करें और सीएससी/पी.एच.सी. की बुनियादी समस्या हो तो लिखित रूप से उपलब्ध कराएं। सी. एच.सी./पी.एच.सी. के सभी झाड़ियों की साफ सफाई कराएं। अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को निर्देशित किया कि नगर स्तर पर साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। यूनिसेफ द्वारा बताया गया कि संचारी रोग की तैयारी पिछले वर्ष की तुलना में बेहदर स्थिति में है।
              इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग के सदस्य, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, यू.एन.डी.पी. के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ